एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 473 रुपये मजबूत, चांदी में 1,216 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 473 रुपये की तेजी के साथ 54,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | सोना 473 रुपये मजबूत, चांदी में 1,216 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, दो दिसंबर वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 473 रुपये की तेजी के साथ 54,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,722 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी भी 1,216 रुपये के उछाल के साथ 66,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के नीचे आने के संकेत, डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने तथा सोने की मजबूत हाजिर मांग के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिलना जारी है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,801.25 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 22.73 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-जिंस शोध नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में धीमी बढ़ोतरी की संभावना और अमेरिका में मुद्रास्फीति के कम होने के संकेतों से डॉलर कमजोर हुआ और बहुमूल्य धातुओं की कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).