जरुरी जानकारी | सोना 45 रुपये मजबूत, चांदी में 316 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 316 रुपये की तेजी के साथ 61,732 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 21.22 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में आई मजबूती के कारण स्थानीय बाजार में मूल्यवान धातु की कीमतों में तेजी आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

