एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 433 रुपये मजबूत, चांदी 990 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 433 रुपये की मजबूती के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 433 रुपये मजबूत, चांदी 990 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 20 जनवरी वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 433 रुपये की मजबूती के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,592 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 990 रुपये की तेजी के साथ 69,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 433 रुपये की तेजी के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गया। चांदी भी लाभ के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई कारोबार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में तेजी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).