एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 378 रुपये मजबूत, चांदी 147 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 378 रुपये चढ़कर 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 378 रुपये मजबूत, चांदी 147 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, चार जनवरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 378 रुपये चढ़कर 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,752 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 147 रुपये की गिरावट के साथ 70,675 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार के घंटों में बुधवार सुबह के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 24.24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच सोना अपने छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर मंडरा रहा है। बाजार के निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर आगे के रुख का संकेत मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).