जरुरी जानकारी | सोना 352 रुपये मजबूत, चांदी में 1,447 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 352 रुपये की तेजी के साथ 53,677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 352 रुपये की तेजी के साथ 53,677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने की तरह चांदी भी 1,447 रुपये के उछाल के साथ 65,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सोने की मजबूत हाजिर मांग के बीच दिल्ली में हाजिर सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
परमार ने कहा कि हमारा मानना है शादी विवाह के मौसम के दौरान 15 दिसंबर तक आभूषण विक्रेताओं की तरफ से सोने की अच्छी मांग रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,778.6 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 22.25 डॉलर प्रति औंस हो गया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद आगे ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद बंधी है। इससे सोने और चांदी की कीमतों में एक माह की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

