एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 335 रुपये की तेजी, चांदी में 516 रुपये उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को पीली धातु का भाव 335 रुपये मजबूत होकर 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 335 रुपये की तेजी, चांदी में 516 रुपये उछाल

नयी दिल्ली, आठ फरवरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को पीली धातु का भाव 335 रुपये मजबूत होकर 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,128 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 516 रुपये की तेजी के साथ 68,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 335 रुपये की तेजी के साथ 57,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मजबूती के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस हो गई।

गांधी ने कहा कि बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).