एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 314 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,173 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 314 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,173 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 16 जनवरी वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 314 रुपये की तेजी के साथ 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तेजी के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कम बढ़ोतरी की उम्मीद से सोना नौ महीने के उच्चस्तर के करीब रहा। पिछले हफ्ते डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड आय भी क्रमशः दो प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत नीचे थी, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).