एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 192 रुपये मजबूत, चांदी में 433 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 192 रुपये बढ़कर 55,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 192 रुपये मजबूत, चांदी में 433 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 192 रुपये बढ़कर 55,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 433 रुपये की तेजी के साथ 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में सोने की कीमत में थोड़ी तेजी आई है। दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 192 रुपये बढ़कर 55,261 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी तेजी के साथ 23.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में लगभग एक प्रतिशत की तेजी के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता रही। बैंक आफ जापान के नीतियों में बदलाव करने के बाद डॉलर के कमजोर होने से सोने में यह स्थिरता आई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).