एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 170 रुपये की बढ़त, चांदी 350 रुपये चमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये की बढ़त के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 170 रुपये की बढ़त, चांदी 350 रुपये चमकी

नयी दिल्ली, 26 जून विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये की बढ़त के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 350 रुपये बढ़कर 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी तेजी के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस हो गई।

गांधी ने कहा कि रूस में वैगनर समूह के विद्रोह के प्रयास के बाद भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। इससे सोने की कीमतें ऊंची हो गईं क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश का रुख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).