एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 150 रुपये की बढ़त के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 31 अगस्त मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 150 रुपये की बढ़त के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत घटकर 24.53 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, “इस सप्ताह अमेरिका से कमजोर आर्थिक आंकड़े जारी होने से सोने की कीमतों में उछाल आया, जिसने आर्थिक वृद्धि में मंदी की ओर इशारा किया। ऐसे में कारोबारियों ने दरों में और बढ़ोतरी की आशंका को लेकर निवेश घटाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही में अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद में संशोधन के बाद बॉन्ड प्रतिफल कम हो गया है और पिछले सत्र में डॉलर सूचकांक दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया, जिससे सोने की कीमतों में और तेजी आई।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).