एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये मजबूत, चांदी में 350 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये मजबूत, चांदी में 350 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 20 जुलाई वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 350 रुपये के उछाल के साथ 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,982 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 25.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स के कमजोर रहने तथा कारोबारियों की इस उम्मीद कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में जुलाई में वृद्धि करने के बाद अपने वृद्धि के चक्र पर रोक लगायेगा, के बाद कॉमेक्स सोने की कीमतों में और मजबूती आई।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह अपनी बैठक में ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की और वृद्धि करेगा। सर्राफा व्यापारी पहले से ही ऐसा मानकर चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).