एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 66,400 रुपये पर अपरिवर्तित, चांदी में 100 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 66,400 रुपये पर अपरिवर्तित, चांदी में 100 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 11 मार्च राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले बंद में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद नवीनतम कारोबार में सोने ने अपनी जगह बनाए रखी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोमवार को सोने की कीमतें स्थिर रहीं।’’

हालांकि, चांदी की कीमतें 100 रुपये गिरकर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि पिछले कारोबार में यह 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना मजबूती के साथ 2,180 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 24.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी रोजगार, फरवरी में पूर्वानुमान से अधिक रहा जबकि वेतन वृद्धि धीमी हो गई। इससे स्वस्थ आर्थिक विकास और नरम मुद्रास्फीति के संकेत मिले।’’

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के ‘फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज’ विभाग के एसोसिएट उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह ने कहा कि कारोबारियों को मंगलवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े सहित अमेरिकी व्यापक वृहत आर्थिक आंकड़े की प्रतीक्षा होगी। ये आंकड़े कीमती धातु की कीमतों के लिए आगे की दिशा प्रदान करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).