जरुरी जानकारी | सोना 980 रुपये मजबूत, चांदी में 3,790 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 980 रुपये उछलकर 51,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 980 रुपये उछलकर 51,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 50,738 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने की तरह चांदी भी 3,790 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 61,997 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
पिछले दिन के कारोबार में यह 58,207 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,710 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी बढ़त के साथ 20.99 रुपये डॉलर प्रति औंस पर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रतिभूतियों के प्रतिफल और डॉलर सूचकांक के लगातार नीचे आने से जिंस बाजार (कॉमेक्स) में सोने में तेजी रही...।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

