एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 883 रुपये मजबूत, चांदी में 1,890 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 883 रुपये की तेजी के साथ 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जरुरी जानकारी | सोना 883 रुपये मजबूत, चांदी में 1,890 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 11 नवंबर रुपये के मूल्य में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 883 रुपये की तेजी के साथ 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,890 रुपये के उछाल के साथ 65,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 18 पैसे घटकर 74.52 (प्रारंभिक) रुपये प्रति डॉलर रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,856 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमत में मजबूती रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).