एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 61 रुपये मजबूत, चांदी 615 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 61 रुपये की तेजी के साथ 47,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 61 रुपये मजबूत, चांदी 615 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 61 रुपये की तेजी के साथ 47,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,952 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 615 रुपये की गिरावट के साथ 59,273 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,888 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 75.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,773 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 21.84 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में हाजिर सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,773 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे सोने की कीमतों में गिरावट रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा मांग प्रभावित हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).