एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 594 रुपये मजबूत, चांदी 998 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 594 रुपये की मजबूती के साथ 50,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 594 रुपये मजबूत, चांदी 998 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 22 जुलाई वैश्विक कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 594 रुपये की मजबूती के साथ 50,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 998 रुपये उछलकर 55,164 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 54,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा,‘‘सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने तथा वैश्विक बाजार में कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 594 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,718 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी 18.81 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

परमार ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने और शेयरों में तेजी के कारण पिछले सत्र में लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).