जरुरी जानकारी | सोना 255 रुपये मजबूत, चांदी में 1,610 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 255 रुपये की तेजी के साथ 51,783 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 255 रुपये की तेजी के साथ 51,783 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 1,610 रुपये चढ़कर 58,387 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,762 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 20.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था तकनीकी रूप से मंदी में आ गयी है। इसकी वजह से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इस बहुमूल्य धातु की कीमत में मजबूती आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

