जरुरी जानकारी | सोना 177 रुपये मजबूत, चांदी में 1,022 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक नवंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 1,022 रुपये के उछाल के साथ 59,973 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,649.8 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 19.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘गिरावट के दौर के लगातार सात महीनों के बाद कॉमेक्स में नवंबर महीने की शुरुआत सकारात्मक रुझान के साथ हुई है। गिरावट का यह लंबा दौर, कम से कम 1960 के दशक के अंत के बाद से सबसे लंबा सिलसिला रहा है इस सप्ताह, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा एक बार फिर ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने की उम्मीद की जा रही है।’’
उन्होंने कहा कि सोने के आगे का परिदृश्य अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कार्रवाई तथा डॉलर की दिशा से तय होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

