एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 152 रुपये मजबूत, चांदी में 333 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 152 रुपये की बढ़त के साथ 49,871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने से सोने में बढ़त देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | सोना 152 रुपये मजबूत, चांदी में 333 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 21 सितंबर राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 152 रुपये की बढ़त के साथ 49,871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने से सोने में बढ़त देखने को मिली।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 333 रुपये की तेजी के साथ 57,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य आठ पैसे की गिरावट के साथ 79.82 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,671 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 19.35 डॉलर पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में युद्ध को तेज करते हुए आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा के बाद अमेरिकी एफओएमसी बैठक और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से पहले सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).