एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 950 रुपये मजबूत, चांदी 2,300 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। वैश्विक स्तर पर तेजी के रुख और अक्षय तृतीया के अवसर पर मजबूत घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 950 रुपए चढ़कर 73,000 रुपए के स्तर को पार कर गई।

जरुरी जानकारी | सोना 950 रुपये मजबूत, चांदी 2,300 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 10 मई सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। वैश्विक स्तर पर तेजी के रुख और अक्षय तृतीया के अवसर पर मजबूत घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 950 रुपए चढ़कर 73,000 रुपए के स्तर को पार कर गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत 950 रुपये की तेजी के साथ 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये उछलकर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 950 रुपये अधिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुदरा मांग बढ़ेगी, क्योंकि लोग सोने के सिक्के, छड़ और आभूषण खरीदेंगे।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 52 डॉलर मजबूत है।

अमेरिका में बेरोजगारी दावों के नवीनतम आंकड़ों से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिलने के बाद सोने में तेजी आई। इससे यह विश्वास बढ़ा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दर में कटौती शुरू कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).