एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय बाजार में लिवाली से सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी फिसली

नयी दिल्ली, 17 जनवरी स्थानीय बाजार में लिवाली से सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जो पिछले कारोबारी सत्र में 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले साल 31 अक्टूबर को स्थानीय बाजारों में 99.9 प्रतिशत शुद्धता और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 82,400 रुपये और 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातु में तेजी आई, जिसका मुख्य कारण आभूषण विक्रेताओं की ओर से अधिक मांग का होना है।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 21.10 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,729.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘ अमेरिकी आवास और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ें आने से पहले सोना 2,750 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा नीचे आ गया।’’

इसके अतिरिक्त, कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).