एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी में 1,300 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण तथा फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये मजबूत होकर 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी में 1,300 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, सात जनवरी आभूषण तथा फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये मजबूत होकर 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

सोमवार को सोने की कीमत 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत भी 1,300 रुपये के उछाल के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और घरेलू मांग बढ़ने से सर्राफा कीमतों में तेजी आई। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये पर दबाव जारी रखा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 2,654.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मिश्रित संकेतों के बीच सोना 2,635 डॉलर के स्तर पर मंडरा रहा है। अमेरिकी के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के बारे में अनिश्चितता कुछ निवेश आकर्षित करती है और कीमती धातुओं को समर्थन प्रदान करती है।’’

एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.73 प्रतिशत बढ़कर 30.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).