एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की मजबूती, चांदी अपरिवर्तित रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की मजबूती, चांदी अपरिवर्तित रहा

नयी दिल्ली, 31 जनवरी वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद के मुकाबले 50 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,040 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में मामूली बढ़त के साथ कारोबार हुआ, हालांकि, कारोबार की मात्रा कम रही क्योंकि व्यापारियों ने बहुप्रतीक्षित अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के नीतिगत नतीजों से पहले दिशात्मक दांव लगाने से परहेज किया।

हालांकि, चांदी 23.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि व्यापारियों को उम्मीद है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और एफओएमसी बैठक के नतीजों के बीच इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें उतार चढ़ाव लिए रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).