एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 380 रुपये मजबूत, चांदी 100 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 380 रुपये चढ़कर 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 380 रुपये मजबूत, चांदी 100 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, 21 नवंबर मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 380 रुपये चढ़कर 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

चांदी भी 100 रुपये की बढ़त के साथ 76,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजारों में दोनों धातुएं मजबूत रही। जहां सोना 1,992 डॉलर प्रति औंस, वहीं चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के कारण फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने की संभावना कम होने के मद्देनजर सोने की कीमत में तेजी रही।

गांधी ने कहा कि कारोबारियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार है। आज जारी होने वाले ब्योरे से नीतिगत दर को लेकर संकेत का पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).