एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये मजबूत, चांदी में 500 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 300 रुपये चढ़कर 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये मजबूत, चांदी में 500 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 300 रुपये चढ़कर 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा पश्चिम एशियाई क्षेत्र में मिसाइलों को तैनात किये जाने संबंधी एक रिपोर्ट के बाद उस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से सोने में तेजी आई।’’

इस बीच चांदी की कीमत भी 500 रुपये मजबूत होकर 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी मजबूती के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

राजेश राजेश प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).