एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये मजबूत, चांदी में 1,700 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये मजबूत, चांदी में 1,700 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 14 मार्च वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये के उछाल के साथ 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद भाव से 250 रुपये की बढ़त है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,169 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से नौ डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि डॉलर में गिरावट और सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण सोने की कीमतें हाल के निचले स्तर से उबर गईं और बृहस्पतिवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र के दौरान ऊंची हो गईं।

चांदी भी बढ़कर 24.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कारोबार में यह 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान में बुनियादी मुद्रा करेंसी और जिंस के एसोसिएट उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘निवेशक कीमती धातु की कीमतों की दिशा जानने के लिए आज के उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई), साप्ताहिक नौकरी के आंकड़ों और खुदरा बिक्री जैसे अमेरिकी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।’’

अर्थव्यवस्था की सेहत और अमेरिकी मौद्रिक नीति में संभावित बदलावों के बारे में अधिक जानकारी के लिए निवेशक इन संकेतकों पर बारीकी से नजर रखे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).