एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये मजबूत, चांदी 500 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये मजबूत, चांदी 500 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,952 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 22.94 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कीमती धातु में तेजी को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से बल मिला है। निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में इसकी मांग बढ़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी अब अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के बृहस्पतिवार को होने वाले संबोधन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).