एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी में 350 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी में 350 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, पांच जुलाई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अलावा चांदी की कीमत भी 350 रुपये बढ़कर 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 93,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये अधिक है।’’

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,363 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर अधिक है।

इसके अलावा चांदी भी बढ़त के साथ 30.55 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 30.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (मूल मुद्रा और जिंस विभाग) प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। हालांकि, एक मजबूत रोजगार रिपोर्ट सोने को फिर से नीचे ले जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).