जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी में भी 300 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 जनवरी वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 300 रुपये की मजबूती के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,038 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर अधिक है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण मंगलवार को सोने में तेजी आई।’’
इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में चांदी भी बढ़कर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
गांधी ने कहा, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का भी इंतजार कर रहे हैं, जो ब्याज दर निर्णय के बारे में संकेत दे सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

