नयी दिल्ली, 29 जनवरी मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 200 रुपये की मजबूती के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेश में सोने की कीमतों में मजबूती के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 200 रुपये बढ़कर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।"
वैश्विक बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 डॉलर की बढ़त के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
परमार ने कहा कि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने की कीमतें बढ़ीं, जिससे डॉलर थोड़ा नीचे चला गया, जबकि जोखिम की भावना मजबूत बनी हुई है।
चांदी की कीमत भी मामूली तेजी के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस पर थी।
परमार ने कहा कि व्यापारियों का मानना है कि पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती में देरी की संभावना के बीच निकट भविष्य में सोने में तेजी आ सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY