एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 107 रुपये मजबूत, चांदी 120 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 107 रुपये बढ़कर 54,222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 107 रुपये मजबूत, चांदी 120 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 107 रुपये बढ़कर 54,222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये के नुकसान के साथ 68,001 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, "घरेलू बाजार में सोने की कीमत को कमजोर रुपये से समर्थन मिला। एशियाई कारोबार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में तेजी रही।"

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,783.80 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘गिरावट के बाद सोने की कीमत में स्थिरता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर के मामले में आक्रामक रुख के संकेत के साथ इसमें साप्ताहिक आधार पर गिरावट आ सकती है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).