देश की खबरें | बुजुर्ग के घर से 85.5 लाख रुपये का सोना चोरी, तीन घरेलू सहायिकाओं पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में 64 वर्षीय एक व्यक्ति के घर से 85.5 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, बिस्किट और सिक्के चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन महिला घरेलू सहायिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 30 जुलाई नवी मुंबई में 64 वर्षीय एक व्यक्ति के घर से 85.5 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, बिस्किट और सिक्के चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन महिला घरेलू सहायिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नेरुल इलाके में स्थित एक बुजुर्ग के घर पर अप्रैल और जून के बीच चोरी हुई थी।
तीनों महिलाएं इस दौरान उसके घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं।
नेरुल पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने भरोसे का फायदा उठाते हुए करीब 900 ग्राम सोने के आभूषण, बिस्किट और सिक्के चुरा लिए, जिनकी कुल कीमत 85,50,000 रुपये है।
अधिकारी ने बताया कि दो आरोपी नेरुल की रहने वाली हैं जबकि तीसरी पड़ोसी मुंबई में रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर में रहती है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने रोजमर्रा के काम करते हुए व्यवस्थित रूप से कीमती सामान चुराया और इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग की नजरों में आने से बचती रहीं।’’
पुलिस ने बताया कि सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 (किसी क्लर्क या सेवक द्वारा अपने मालिक या नियोक्ता के कब्जे वाली संपत्ति की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

