एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी में 200 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी की कीमत में 200 रुपये की तेजी आई। एचडीएएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी में 200 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, एक जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी की कीमत में 200 रुपये की तेजी आई। एचडीएएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 90,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई जो पहले 90,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव के बराबर है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,327 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से एक डॉलर की मामूली तेज है।

चांदी की कीमत भी मामूली तेजी के साथ 29.15 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सत्र में यह 29.13 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और फ्रांस के संसदीय चुनावों के पहले दौर के बाद अनिश्चितता से सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों को बढ़ावा मिल सकता है और अमेरिकी डॉलर में गिरावट आ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).