जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी में 450 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
हालांकि, चांदी की कीमत 450 रुपये की गिरावट के साथ 75,350 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 23.45 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, हाल के अमेरिका के मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व की एफओएमसी नीतिगत बैठक की सख्त टिप्पणियों के बाद डॉलर सूचकांक में मजबूती आई, जिससे सोने की कीमतों पर असर पड़ा।
इस बीच, वायदा कारोबार में सोने का अक्टूबर अनुबंध 102 रुपये गिरकर 58,844 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके अलावा एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर अनुबंध 171 रुपये टूटकर 73,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

