जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी 400 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
हालांकि, चांदी का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,034 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले कारोबार में यह भाव 2,031 डॉलर प्रति औंस था।
गांधी ने कहा, ‘‘मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार हुआ। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने सोने की कीमतों को समर्थन प्रदान किया, जबकि इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम की उम्मीदों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में इसकी मांग प्रभावित हुई।’’
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,034 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर अधिक है।
चांदी 22.65 डॉलर प्रति औंस पर थी। यह पिछले बंद भाव 22.75 डॉलर प्रति औंस से मामूली गिरावट है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

