देश की खबरें | सोना तस्करी : प्रवर्तन निदेशालय ने शिवशंकर की अग्रिम जमान याचिका का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोना तस्करी मामले में धन की आवाजाही की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर की जमानत याचिका का बुधवार को विरोध किया। एजेंसी ने कहा कि वह मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा कथित रूप से किए गए गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़े प्रतीत होते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि (केरल), 21 अक्टूबर सोना तस्करी मामले में धन की आवाजाही की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर की जमानत याचिका का बुधवार को विरोध किया। एजेंसी ने कहा कि वह मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा कथित रूप से किए गए गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़े प्रतीत होते हैं।

अदालत ने 15 अक्टूबर को अपने आदेश में मुख्य मंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर की गिरफ्तारी पर 23 अक्टूबर तक रोक लगा दी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: बर्धमान जिले में कृषि बिल के समर्थन में रैली निकाल रहे BJP के कार्यकर्ताओं पर TMC के लोगों ने किया हमला: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपनी दलील में ईडी ने आरोप लगाया कि अधिकारी यूएई वाणिज्य दूतावास में पूर्व कर्मचारी सुरेश के ‘‘काफी करीब’’ थे और पूरे दिन व्हाट्सऐप पर उसे संदेश भेजा करते थे।

ईडी के अनुसार, दोनों के बीच हुई चैट (बातचीत) से स्पष्ट है कि सुरेश उनसे सभी बातें किया करती थी, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि सोना तस्करी के माध्यम से वह जो धन कमा रही थी उसके बारे में अधिकारी को जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव की चाल में उलझा JDU, सूबे की 77 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला.

एजेंसी ने बताया कि कई मौजूदा पहलुओं की जांच की जानी है और कई तथ्य सामने आ रहे हैं।

एनआईए की तलाशी के दौरान सुरेश के बैंक लॉकर से काफी नकदी मिलने के संदर्भ में ईडी ने आरोप लगाया कि शिवशंकर ने अपने सीए पी. वेणुगोपाल के साथ सुरेश के तिरुवनंतपुरम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लॉकर खुलवाने में मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें