जरुरी जानकारी | सोना 142 रुपये फिसला, चांदी में 615 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 142 रुपये की गिरावट के साथ 47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 142 रुपये की गिरावट के साथ 47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 615 रुपये की गिरावट के साथ 60,280 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,895 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार आने के दबाव में दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 142 रुपये की गिरावट आई।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थिति जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोमवार को सोने में भाव में मजबूती रही और 1,799 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पर रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

