एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसला, 1,200 रुपये टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। स्टॉकिस्ट और खुदरा व्यापारियों की ताजा बिकवाली से सोने के दाम नीचे आए।

जरुरी जानकारी | सोना सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसला, 1,200 रुपये टूटा

नयी दिल्ली, 17 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। स्टॉकिस्ट और खुदरा व्यापारियों की ताजा बिकवाली से सोने के दाम नीचे आए।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की छलांग के साथ 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को चांदी की कीमतों पर भी बिकवाली दबाव रहा। चांदी का भाव 1,800 रुपये की गिरावट के साथ 98,200 प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी शुक्रवार को एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में जौहरियों तथा खुदरा व्यापारियों की मांग घटने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई।

अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशकों को मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिका के वृहद आंकड़ों का इंतजार है। इससे आगे सोने की कीमतों को दिशा मिलने की उम्मीद है।

मेहता ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार है। यह इस सप्ताह जारी होगा, जिससे मौद्रिक नीति के संकेत के बारे में जानकारी मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).