एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दो सत्रों की गिरावट के बाद सोना, चांदी में तेजी लौटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में दो सत्रों के बाद तेजी लौट आई। सोना 410 रुपये की तेजी के साथ 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | दो सत्रों की गिरावट के बाद सोना, चांदी में तेजी लौटी

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में दो सत्रों के बाद तेजी लौट आई। सोना 410 रुपये की तेजी के साथ 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत भी 250 रुपये बढ़कर 83,750 रुपये प्रति किलो हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि दिल्ली में सोना 410 रुपये चढ़कर 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 83,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसका पिछला बंद भाव 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह पिछले बंद भाव से 410 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,322 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर मजबूत है।

गांधी ने कहा कि अमेरिका में वृहद-आर्थिक आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आई, जिससे सर्राफा कीमतों को हाल के निचले स्तर से वापस उछाल में आने में मदद मिली।

चांदी भी बढ़त के साथ 27.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में यह 26.80 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘अब तक सोने की कीमतों में स्थिर चाल देखी जा रही है। अब नजरें बृहस्पतिवार को अमेरिकी जीडीपी आंकड़े और शुक्रवार को व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति पर टिकी रहेंगी। इससे ब्याज दर में कटौती के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख को समझा जा सकेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).