जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से सोना, चांदी कीमतों में तेजी लौटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और यह 50 रुपये मजबूत होकर 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और यह 50 रुपये मजबूत होकर 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 50-50 रुपए बढ़कर क्रमश: 70,700 रुपए और 70,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।
चांदी का भाव भी 400 रुपये की तेजी के साथ 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय, घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख को दिया।
बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी 3,500 रुपये की गिरावट के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
सरकार ने मंगलवार को सोना और चांदी सहित कई उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की।
घोषणा के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,500 रुपये कम होकर 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा 294 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 67,756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सबसे अधिक कारोबार वाला अगस्त अनुबंध 528 रुपये बढ़कर दिन के उच्चतम स्तर पर 67,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसके अलावा, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 59 रुपये या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 81,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विदेशी बाजारों में सोना 2,416.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
हालांकि, न्यूयॉर्क में चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.89 डॉलर प्रति औंस पर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

