जरुरी जानकारी | सोना 592 रुपये चमका, चांदी में 1,335 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपये की तेजी के साथ 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपये की तेजी के साथ 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 1,335 रुपये चढ़कर 56,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 55,602 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,747 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 19.38 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि के बाद उम्मीद के अनुरूप सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

