एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 487 रुपये चमका, चांदी 426 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में उछाल के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 487 रुपये की बढ़त के साथ 52,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 487 रुपये चमका, चांदी 426 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, चार अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में उछाल के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 487 रुपये की बढ़त के साथ 52,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 426 रुपये की बढ़त के साथ 58,806 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे टूटकर 79.51 प्रति डॉलर पर आ गया। कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 20.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.58 प्रतिशत के लाभ के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे यहां भी सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).