जरुरी जानकारी | सोना 406 रुपये चमका, चांदी 985 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 406 रुपये की बढ़त के साथ 53,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंख् गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 406 रुपये की बढ़त के साथ 53,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंख् गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 985 रुपये की बढ़त के साथ 71,297 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,312 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जहां मजबूती के साथ 2,010 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 25.99 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,010 डॉलर प्रति औंस हो गया। सुबह के कारोबार में नरम रहने के बाद सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही।’’
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘यूक्रेन के मौजूदा संकट और बढ़ते मुद्रास्फीतिक स्तर से सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छूते हुए तेजी से बढ़ रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

