एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 25 रुपये की मामूली तेजी, चांदी 428 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के साथ रुपये के मूल्य में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 25 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 51,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 25 रुपये की मामूली तेजी, चांदी 428 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 24 मई वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के साथ रुपये के मूल्य में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 25 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 51,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 428 रुपये की गिरावट के साथ 61,557 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 77.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस हो गया, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).