एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 303 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 97 रुपये की तेजी के साथ 50,613 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 303 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 97 रुपये की तेजी के साथ 50,613 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 303 रुपये की गिरावट के साथ 56,540 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,843 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,742 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.20 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों और अमेरिकी बांड प्रतिफल में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट पर विराम लगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).