जरुरी जानकारी | सोने में 81 रुपये की तेजी, चांदी 244 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 81 रुपये की तेजी के साथ 51,201 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 81 रुपये की तेजी के साथ 51,201 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 244 रुपये के नुकसान के साथ 60,596 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,679 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 20.74 डॉलर प्रति औंस पर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विनय रजनी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को भारी तेजी रहने के बाद एमसीएक्स में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स में सोना 50,900 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया और यह कीमत इससे ऊपर बनी हुई है।’’
उन्होंने कहा कि कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने में अपरिवर्तित रुख है, हालांकि यह पिछले सप्ताह के उच्च स्तर 1,682 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर जाने के मुहाने पर खड़ा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

