जरुरी जानकारी | सोना 750 रुपये उछला, चांदी 500 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की बढ़त के साथ 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजार में मजबूत बढ़त के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई।’’

चांदी की कीमत भी 500 रुपये की मजबूती के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,980 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंताओं के कारण जिंस बाजार में हाजिर सोना शुक्रवार को लगभग चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)