जरुरी जानकारी | सोना 70 रुपये चढ़ा, चांदी में 150 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 मार्च राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 150 रुपये की तेजी के साथ 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थीं, जो पिछले बंद भाव से 70 रुपये की तेजी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में कमजोर रुपये ने सोने की कीमतों को बढ़ा दिया, लेकिन मांग कमजोर रही।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,154 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर की गिरावट है।
अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल के साथ डॉलर इंडेक्स बढ़ने से हाजिर सोना गिरकर 2,154.24 डॉलर प्रति औंस रह गया।
साथ ही चांदी मामूली गिरावट के साथ 24.84 डॉलर प्रति औंस पर थी। पिछले कारोबार में यह 24.91 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोना एक सीमित दायरे में रहा, क्योंकि निवेशक शाम को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत वक्तव्य का इंतजार कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

