एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 605 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,596 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 605 रुपये की तेजी के साथ 51,627 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 605 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,596 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 605 रुपये की तेजी के साथ 51,627 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी भी 1,596 रुपये की तेजी के साथ 65,207 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 63,611 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, "शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोना 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।"

वैश्विक बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,916 डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी 23.49 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).