नयी दिल्ली, छह अक्टूबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये चढ़कर 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा था।
हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 70,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर और 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने के बीच सोने की कीमतें हाल के निचले स्तर से उबर गईं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,822 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 20.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
गांधी ने कहा कि सोना-चांदी के व्यापारियों को अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों का इंतजार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY